सीरियल को बढ़ावा क्यों?
Updated at : 28 Jun 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

आधुनिक युग के इस दौर में हर घर में टीवी अनिवार्य हो गया है. आज डीटीएच सेवा भी लगभग सभी जगह उपलब्ध है. ये सभी सुविधाएं आज जरूरत बन चुकी हैं. खास कर, महिलाओं को टीवी सीरियल बहुत ही ज्यादा पसंद है. सीरियल का लत इस कदर लग जाता है कि उस समय बाकि काम […]
विज्ञापन
आधुनिक युग के इस दौर में हर घर में टीवी अनिवार्य हो गया है. आज डीटीएच सेवा भी लगभग सभी जगह उपलब्ध है. ये सभी सुविधाएं आज जरूरत बन चुकी हैं. खास कर, महिलाओं को टीवी सीरियल बहुत ही ज्यादा पसंद है. सीरियल का लत इस कदर लग जाता है कि उस समय बाकि काम छोड़ कर वे अपना समय टीवी के सामने ही गुजार देती हैं. आज सीरियल को महत्व इसलिए भी दिया जाता है कि ज्यादातर धारावाहिक में महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा दिखाने का प्रयास किया जाता है.
चाहे जो भी हो, सीरियल में जो दिखाया जा रहा है वह काल्पनिक मात्र है. यदि, धारावाहिक का मकसद जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है, तो उसमें वास्तविक बातों को दिखाया जाना चाहिए. आज समाज में महिलाओं को जो स्थान दिया जा रहा है, पहले से उसमें कितना बदलाव आया है, इन बातों को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया जाना चाहिए, न कि बढ़ा-चढ़ा कर. हर इंसान को काल्पनिक धारावाहिकों से हो रही समय की बरबादी और इसे बढ़ावा देने के बजाय इससे अपने आपको संभालना होगा, वरना समाज में गलत संदेश जायेगा. इससे हमारा जीवन स्तर उठने की जगह और गिरेगा.
मिथिलेश शर्मा, चंदनकियारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




