एक शिक्षक का दर्द
Updated at : 28 Jun 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

सरकारी शिक्षण व्यवस्था/वेतन वृद्धि पर रोक : एक निंदनीय फैसला है. एक अच्छा शिक्षक वह है जो नित्य नये प्रयोग, अपनी शिक्षण शैली से छात्रों में आत्मविश्वास भर दे. उन्हें प्रेरित कर आशावान और ऊर्जावान बना दे. बच्चों के दिमाग में केवल तथ्यों का संप्रेषण ही शिक्षा नहीं है. ऐसी शिक्षा तो पढ़ाई को और […]
विज्ञापन
सरकारी शिक्षण व्यवस्था/वेतन वृद्धि पर रोक : एक निंदनीय फैसला है. एक अच्छा शिक्षक वह है जो नित्य नये प्रयोग, अपनी शिक्षण शैली से छात्रों में आत्मविश्वास भर दे. उन्हें प्रेरित कर आशावान और ऊर्जावान बना दे. बच्चों के दिमाग में केवल तथ्यों का संप्रेषण ही शिक्षा नहीं है. ऐसी शिक्षा तो पढ़ाई को और नीरस तथा उबाऊ बना देता है. भारतीय शिक्षा का खस्ता हाल किसी से छिपा नहीं है.
एक ओर जहां बिहार सरकार नकल और घोटाले से उपजी व्यवस्था से शिक्षकों और शिक्षा माफियाओं पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है, वहीं झारखंड सरकार ने हाईस्कूल और इंटर के शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश दिया है. सरकार के कोपभाजन का शिकार प्रधानाध्यापक और डीइओ भी हुए हैं. सवाल यह है कि इसकी जरूरत क्यों पड़ी? क्या वेतन वृद्धि पर रोक एक सही फैसला है? इसके दूरगामी परिणाम क्या होंगे? इसके अलावा सुधार की और कहां आवश्यकता है?
अमरेश कुमार, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




