अब फिल्में दिल को नहीं छूतीं

Updated at : 15 Apr 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
अब फिल्में दिल को नहीं छूतीं

हमारे देश में हर साल छोटी-बड़ी सैकड़ों फिल्में बनती हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म वही है, सिर्फ अभिनेता बदल दिये गये हैं. प्यार, दर्द, भक्ति से भरी फिल्में देखे वर्षों हो गये़ जब भी मन उदास हो या सुकून की तलाश हो, आज भी हम पुराने गाने ही सुनना पसंद करते हैं. आजकल […]

विज्ञापन
हमारे देश में हर साल छोटी-बड़ी सैकड़ों फिल्में बनती हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म वही है, सिर्फ अभिनेता बदल दिये गये हैं. प्यार, दर्द, भक्ति से भरी फिल्में देखे वर्षों हो गये़ जब भी मन उदास हो या सुकून की तलाश हो, आज भी हम पुराने गाने ही सुनना पसंद करते हैं.
आजकल बिना कहानी के भी फिल्में बन जाती हैं, देखो तो समझ नहीं आता कि फिल्म देखी या समय बरबाद किया़ पहले की फिल्मों के किरदारों में एक जुनून होता था, जो आज खत्म होता जा रहा है. किसी भी किरदार में वह जान नहीं, जो पहले होती थी. पैसे कमाना सिर्फ एकमात्र मकसद बन गया है, जैसे कोई रेस हो रही हो. मनोरंजन के नाम पर गानों को जबरदस्ती दर्शकों पर थोपा जा रहा है़ सिर्फ पैसे, अश्लीलता और धोखे की बू आती है.
मनसा राम महतो, सरायकेला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola