यह आपका हक ही नहीं दायित्व भी
Updated at : 12 Apr 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

हमारा भारत एक लोकतांत्रिक देश है. हमारे पास मतदान के जरिये अपनी सरकार बनाने या गिराने की शक्ति है. ये उन नेताओं को भी सबक सीखने का अच्छा मौका है, जो अपने वादे पूरे ना कर जनता का शोषण करते है और ऐसे नेताओं के कार्यों को सराहने का भी, जो सच्चे मन से जनता […]
विज्ञापन
हमारा भारत एक लोकतांत्रिक देश है. हमारे पास मतदान के जरिये अपनी सरकार बनाने या गिराने की शक्ति है. ये उन नेताओं को भी सबक सीखने का अच्छा मौका है, जो अपने वादे पूरे ना कर जनता का शोषण करते है और ऐसे नेताओं के कार्यों को सराहने का भी, जो सच्चे मन से जनता की सेवा करते हैं.
यकीनन यह देश सशक्त लोकतांत्रिक देश तभी बन सकता है, जब इसमें समाज के हर वर्गों के लोगों का इसे समर्थन मिले. अभी प बंगाल में विधानसभा के चुनाव हो रहा है. आपसे निवेदन है कि मतदान में भारी मात्रा में हिस्सा ले कर इसे कामयाब बनायें और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना कदम बढ़ाएं, क्योंकि ये आपका सिर्फ हक ही नहीं, आपका इस राष्ट्र के प्रति दायित्व भी है.
सोनल कुमार महतो, टालीगंज, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




