‘आप’ का उदय बड़ी राजनीतिक घटना

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना, एक बड़ी राजनीतिक घटना है. चुनाव से पहले देश की बड़ी पार्टियों के जो नेता ‘आप’ को राजनीतिक दल मानने को तैयार नहीं थे, चुनाव परिणाम आने के बाद उनके होश ठंडे हो गये. आज देश के स्थापित राजनीतिक […]
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना, एक बड़ी राजनीतिक घटना है. चुनाव से पहले देश की बड़ी पार्टियों के जो नेता ‘आप’ को राजनीतिक दल मानने को तैयार नहीं थे, चुनाव परिणाम आने के बाद उनके होश ठंडे हो गये.
आज देश के स्थापित राजनीतिक दलों ने देश को लूट का अड्डा बना दिया है, महंगाई और भ्रष्टाचार का आलम यह है कि आजादी के 66 वर्ष बाद भी आधी आबादी को भरपेट भोजन तक नसीब नहीं होता. गरीबी और हताशा से हर रोज लोग आत्महत्याएं कर रहे हैं. गुड गर्वनेंस सिर्फ फाइलों में दब कर रह गया. महिलाओं के साथ हर रोज अभद्रता हो रही है. नेता ओछी बयानबाजी और हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. देश में नैतिकता का अभाव है, ऐसे में ‘आप’ का उदय बड़ी राजनीतिक घटना है.
विजय केसरी, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










