अभिव्यक्ति की आजादी कितनी कारगर?

Updated at : 30 Mar 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
अभिव्यक्ति की आजादी कितनी कारगर?

अभिव्यक्ति की आजादी हमारे संविधान का आधार है़ लेकिन जिस उद्देश्य के लिए यह आजादी आवश्यक मानी जाती है, उसका सबसे घातक असर उसी उद्देश्य पर दिखता है. अभिव्यक्ति की आजादी का अर्थ है- आंतरिक विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता़ यह विचार कैसा भी हो सकता है़ यदि यह विचार अपने अथवा समाज के […]

विज्ञापन
अभिव्यक्ति की आजादी हमारे संविधान का आधार है़ लेकिन जिस उद्देश्य के लिए यह आजादी आवश्यक मानी जाती है, उसका सबसे घातक असर उसी उद्देश्य पर दिखता है. अभिव्यक्ति की आजादी का अर्थ है- आंतरिक विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता़ यह विचार कैसा भी हो सकता है़
यदि यह विचार अपने अथवा समाज के लिए शुभ है, तब यह आजादी कल्याणकारी परिणाम देगी, लेकिन अगर यह विचार अज्ञानता में किये गये अपने या समाज के लिए अशुभ है, तो यह आजादी विनाशकारी होगी़ चूंकि हर घटना का स्वभाव पतन की ओर होता है, इसलिए इस आजादी का परिणाम घातक दिख रहा है़ अभिव्यक्ति की आजादी के साथ स्वकर्तव्य-पालन की सदा अपेक्षा करना व्यर्थ है, क्या हमारे नीति-निर्माताओं को इसका पूर्वानुमान नहीं था?
ज्ञानदीप जोशी, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola