होली में अहंकार को जलायें

Updated at : 23 Mar 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
होली में अहंकार को जलायें

साल भर के अंतराल के बाद वह दिन आ ही गया, जब लोग अपने समूचे समाज के साथ इकठ्ठे होकर बुराई पर अच्छाई की जीत को साकार करते हुए पाप व नफरत की प्रतीक होलिका के पुतले का दहन करते हैं. और ठीक होलिका दहन की भांति अपने समाज से अन्याय, भ्रष्टाचार व तमाम कुरीतियां […]

विज्ञापन
साल भर के अंतराल के बाद वह दिन आ ही गया, जब लोग अपने समूचे समाज के साथ इकठ्ठे होकर बुराई पर अच्छाई की जीत को साकार करते हुए पाप व नफरत की प्रतीक होलिका के पुतले का दहन करते हैं. और ठीक होलिका दहन की भांति अपने समाज से अन्याय, भ्रष्टाचार व तमाम कुरीतियां व बुरी अवधारणाओं को जला देने का प्रण लेते हैं.
होलिका के पुतले को धूं-धुं कर जलता देख कई लोगों को यह एहसास होता है कि अहंकारी मानसिकता से ग्रस्त व्यक्ति का दर्दनाक अंत निश्चित है़ लेकिन बावजूद इसके, बस कुछ को छोड़ कर, न तो किसी की मानसिकता में कोई खास बदलाव आता है और न ही उनके आचार-व्यवहार में. हमें इस बार होलिका दहन में लोगों के अवचेतन मन में बसे अहंकार को मिटाना ही होगा. यही इस दिवस की सार्थकता होगी.
आदित्य शर्मा, दुमका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola