जमानत जब्त करा दे जनता

Updated at : 23 Mar 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
जमानत जब्त करा दे जनता

बालूमाथ में दो अल्पसंख्यक युवकों की हत्या कर दी गयी़ यह हत्या अापराधिक प्रवृत्ति की थी या सांप्रदायिक, इसे तो अदालत तय करेगी और कानून के अनुसार सजा देगी, लेकिन इस घटना पर नेताओं के बयान आने लगे हैं. जितने राजनीतिक दल घटनास्थल का दौरा करने गये, वे बस अपने घड़ियाली आंसू बहा कर और […]

विज्ञापन
बालूमाथ में दो अल्पसंख्यक युवकों की हत्या कर दी गयी़ यह हत्या अापराधिक प्रवृत्ति की थी या सांप्रदायिक, इसे तो अदालत तय करेगी और कानून के अनुसार सजा देगी, लेकिन इस घटना पर नेताओं के बयान आने लगे हैं.
जितने राजनीतिक दल घटनास्थल का दौरा करने गये, वे बस अपने घड़ियाली आंसू बहा कर और उक्त घटना को सांप्रदायिक रंग दे कर निकल लिये़ और छोड़ गये वो नफरत के बीज, जिनसे उनकी राजनीति की फसल लहलहाती है़ क्यों न अगले चुनावों में मौत पर राजनीति करनेवाले ऐसे नेताओं की जमानत जब्त करा दे जनता, ताकि फिर किसी की मौत पर राजनीति करने की इनकी हिम्मत न हो!
विकास कुमार, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola