ईंधन और समय की बचत

Updated at : 01 Mar 2016 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
ईंधन और समय की बचत

हमारी रांची में सरकार के मंत्रालय चार भवनों में काम करते हैं, जो नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन, एमडीआइ भवन एवं एफएफपी भवन के नाम से जाने जाते हैं. इनमें से नेपाल भवन डोरंडा में अवस्थित है, जबकि अन्य तीन धुर्वा में हैं. मुख्यमंत्री महोदय का कार्यालय प्रोजेक्ट भवन में अवस्थित है. प्रशासकीय काम के लिए […]

विज्ञापन

हमारी रांची में सरकार के मंत्रालय चार भवनों में काम करते हैं, जो नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन, एमडीआइ भवन एवं एफएफपी भवन के नाम से जाने जाते हैं. इनमें से नेपाल भवन डोरंडा में अवस्थित है, जबकि अन्य तीन धुर्वा में हैं. मुख्यमंत्री महोदय का कार्यालय प्रोजेक्ट भवन में अवस्थित है.

प्रशासकीय काम के लिए अधिकारियों को बराबर डोरंडा से धुर्वा आना-जाना पड़ता है, जिसमें काफी ईंधन खर्च तो होता ही है, दूसरी ओर समय की भी हानि होती है. इसे रोकने के लिए नेपाल हाउस मंत्रालय को भी धुर्वा में स्थानांतरित किया जा सकता है. धुर्वा में अवस्थित इंजीनियरिंग भवन के ऐसे कार्यालय, जो मंत्रालय से सीधे संबंधित नहीं हैं, नेपाल भवन में स्थानांतरित किया जा सकता है. इससे ईंधन और समय दोनों की बचत होगी और ट्रैफिक भी कम होगा.
राजकुमार, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola