भय, लालच से ऊपर उठ व्यापक हित के लिए सोचें

Updated at : 26 Feb 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
भय, लालच से ऊपर उठ व्यापक हित के लिए सोचें

हम चाहे किसी पद पर आसीन हों, किसी भी व्यवसाय में हों, हम सबसे पहले इनसान हैं. इस नाते हममें से हर व्यक्ति की समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. हम खुद गलत न करें और हमारे परिवेश में कुछ गलत हो रहा हो तो उसे उसकी कोपल-कमल अवस्था में ही समूल नष्ट […]

विज्ञापन

हम चाहे किसी पद पर आसीन हों, किसी भी व्यवसाय में हों, हम सबसे पहले इनसान हैं. इस नाते हममें से हर व्यक्ति की समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. हम खुद गलत न करें और हमारे परिवेश में कुछ गलत हो रहा हो तो उसे उसकी कोपल-कमल अवस्था में ही समूल नष्ट कर दें, वरना वह बरगद बन कर हम सब पर गिरेगा.

सफायर के छात्र विनय के साथ अपराध हुआ, और कलेजे हम सबके दहल गये. उसमें विनय और उसके परिजनों का दु:ख ही नहीं, अपने सगे-संबंधियों के असुरक्षित वर्तमान अौर भविष्य की आशंका भी छिपी हुई है. अत: हमें एक बेहतर समाज बनाने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे अपराधों की लीपापोती न कर दी जाये.

साथ ही, हमें अपने-अपने गिरेबान में झांक कर देखना होगा कि कहीं हम भी तो कुछ गलत नहीं कर रहे हैं. अपने भय, लालच आदि से तनिक ऊपर उठ कर व्यापक हित के लिए सोचना होगा.

डॉ उषा किरण, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola