सीखने की जरूरत!
Updated at : 25 Feb 2016 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

सियाचिन ग्लेशियर से चमत्कारिक रूप से निकाले गये लांस नायक हनुमनथप्पा हमारे बीच नहीं हैं. अंतिम सांस तक इस वीर सैनिक ने देशभक्ति, समर्पण और जीवटता का जो परिचय दिया, वह विरले ही देखने को मिलता है. दुर्गम परिस्थितियों में भूख, प्यास, परिवार और जीवन की परवाह किये बिना भी देश की रक्षा का बीड़ा […]
विज्ञापन
सियाचिन ग्लेशियर से चमत्कारिक रूप से निकाले गये लांस नायक हनुमनथप्पा हमारे बीच नहीं हैं. अंतिम सांस तक इस वीर सैनिक ने देशभक्ति, समर्पण और जीवटता का जो परिचय दिया, वह विरले ही देखने को मिलता है.
दुर्गम परिस्थितियों में भूख, प्यास, परिवार और जीवन की परवाह किये बिना भी देश की रक्षा का बीड़ा उठाने वाले ऐसे देशभक्तों की सलामी को स्वतः ही हाथ उठ जाते हैं. विडंबना है कि हम जवानों की शहादत की कीमत नहीं समझ रहे हैं. तभी तो, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. हमें उन बहादुर जवानों से सीखने की जरूरत है, जो देश की सुरक्षा के लिए हर पल तत्पर रहते हैं.
सुधीर कुमार,दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




