गरीबों का अतिक्रमण

Updated at : 23 Feb 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों का अतिक्रमण

अभी पूरे जोर-शोर से अतिक्रमण हटाओ का कार्य हो रहा है. इसमें किसका विकास और किसका नुकसान हो रहा है, यह समझ से परे है. प्रशासन के इस अतिक्रमण हटाओ अभियान से गरीबों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है, क्या इससे देश का विकास हो सकता है? कभी नहीं! इसमें केवल हानि की ही कल्पना […]

विज्ञापन
अभी पूरे जोर-शोर से अतिक्रमण हटाओ का कार्य हो रहा है. इसमें किसका विकास और किसका नुकसान हो रहा है, यह समझ से परे है. प्रशासन के इस अतिक्रमण हटाओ अभियान से गरीबों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है, क्या इससे देश का विकास हो सकता है?
कभी नहीं! इसमें केवल हानि की ही कल्पना की सकती है. हमारे देश में आये दिन गरीबी हटाओ के नारे लगाये जाते हैं, लेकिन सच में इसी का क्रियान्वन भी चारों आेर किया जा रहा है कि गरीबों को हटाओ, गरीबी रेखा से नीचे रहनेवाले लोगों की संख्या भी कम हो जायेगी.
मेरा मानना है कि इससे न ही देश का भला होगा और गरीबों का तो बिलकुल भी नहीं. इसलिए हमारी सरकार को एक सही कदम का चुनाव करना चाहिए, जिससे गरीबों को उनका हक भी मिल जाये और हमारा देश भी विकास की अगली सीढ़ी पर कदम रख सके.
-सन्नी कुमार, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola