अभिव्यक्ति की आजादी-शर्तें लागू
Updated at : 19 Feb 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे, तुम दिन को कहो रात तो हम रात कहेंगे. आजकल अभिव्यक्ति की आजादी का अर्थ यही हो गया है. अगर आप सरकार चला रहे लोगों के मन के खिलाफ एक शब्द भी बोलें तो आप अवश्य ही अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग कर रहे हैं, आप देशद्रोही हैं […]
विज्ञापन
जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे, तुम दिन को कहो रात तो हम रात कहेंगे. आजकल अभिव्यक्ति की आजादी का अर्थ यही हो गया है. अगर आप सरकार चला रहे लोगों के मन के खिलाफ एक शब्द भी बोलें तो आप अवश्य ही अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग कर रहे हैं, आप देशद्रोही हैं तथा आपको तुरंत पाकिस्तान चले जाना चाहिए. आजकल यही अतार्किक और मूर्खतापूर्ण माहौल देश में बना हुआ है.
आखिर यह कैसी अभिव्यक्ति की आजादी है जिसमें तमाम तरह की शर्तें लगी हुई हैं. फिर इसे आजादी क्यों कहते हैं, इसे तो अभिव्यक्ति का कानून कहना चाहिए. अब तो लोगों को यह देश अंगरेजों के काल से भी बुरा लगता होगा. देश को वैचारिक गुलाम बनाया जा रहा है, इसके खिलाफ बुद्धिजीवियों को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए.
-रणजीत कुमार, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




