प्यार जताने के तरीके
Updated at : 13 Feb 2016 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

अभी वैलेंटाइन वीक चल रहा है. प्रेमी जोड़े इस सप्ताह अपने प्यार को एक विशिष्ट तरीके से मनाते हैं. मगर बाजारीकरण के प्रभाव से प्रेम में महंगे तोहफों का और रस्मों का चलन चल पड़ा है. अभी तो प्रेम में भी उपभोक्तावादी संस्कृति घुस आयी है. प्रेम की परिभाषा सबके के लिए अलग-अलग भी हो […]
विज्ञापन
अभी वैलेंटाइन वीक चल रहा है. प्रेमी जोड़े इस सप्ताह अपने प्यार को एक विशिष्ट तरीके से मनाते हैं. मगर बाजारीकरण के प्रभाव से प्रेम में महंगे तोहफों का और रस्मों का चलन चल पड़ा है.
अभी तो प्रेम में भी उपभोक्तावादी संस्कृति घुस आयी है. प्रेम की परिभाषा सबके के लिए अलग-अलग भी हो सकती है. समय के साथ पश्चिमी आंधी से इसकी परिभाषा भी बदल गयी, जिससे शुद्ध और कोमल प्रेम के स्वरूप को आघात पहुंचता है. जब इसकी जगह मात्र आकर्षण ले लेता है, तो प्रेम से पवित्रता नष्ट हो जाती है. प्रेम काव्य में अगर हम बात करें तो राधा-कृष्ण का वह पवित्र प्रेम या फिर मीरा के उस प्रेम को जो भक्ति हो गयी, अब शाश्वत हो चुकीं हैं.
मीरा जब तक रहीं, कृष्ण नाम उनके अधरों पर रहा. उनका प्रेम संबंध आत्मा से का परमात्मा का रहा. तभी तो राधा-कृष्ण के मंदिर बन गये और वे प्रेम मे पूज्य हो गये.
-मनोरंजन मांझी, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




