वनों की कटाई पर जागरूकता जरूरी
Updated at : 13 Feb 2016 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

हमारे देश के विभिन्न भागों में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को रोकने की जरूरत है, ठीक वैसे ही जैसे सरकार समय-समय पर डेंगू और मलेरिया के मच्छरों की रोकथाम के लिए अभियान चलाती रहती है. इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी गंभीरता से सोच-विचार कर रोकने की जरूरत हैं क्योंकि […]
विज्ञापन
हमारे देश के विभिन्न भागों में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को रोकने की जरूरत है, ठीक वैसे ही जैसे सरकार समय-समय पर डेंगू और मलेरिया के मच्छरों की रोकथाम के लिए अभियान चलाती रहती है.
इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी गंभीरता से सोच-विचार कर रोकने की जरूरत हैं क्योंकि जब देश में वृक्ष ही नहीं रहेंगे, तो देश प्रदूषण की मार से त्रस्त रहेगा. फिर उसका विकास कैसे होगा? वृक्षों की कटाई से पर्यावरण को संतुलित करने वाले वन्य प्राणी और अन्य जंतु घट रहे हैं. इससे जलवायु परिवर्तन पर खतरा मंडराते नजर आ रहा है. हमें आज के समय में वन के महत्व को समझने और आम लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है, वरना हाथ मलने के सिवाय और कोई चारा नहीं बचेगा.
-संघर्ष यादव, मलकौली, बलिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




