खुद करनी होगी शुरुआत

Updated at : 13 Feb 2016 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
खुद करनी होगी शुरुआत

हमारे देश को स्वच्छ करने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है, पर हमारा देश तभी स्वच्छ होगा, जब हम खुद को सुधारेंगे. हर बार सरकार को दोष देना ठीक नहीं. अगर, हम अपनी जिम्मेदारियों को सही से निभायें, तो हमारा देश जरूर स्वच्छ होगा. अपने आस-पड़ोस, मोहल्ले को हम साफ रखने लगें और […]

विज्ञापन

हमारे देश को स्वच्छ करने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है, पर हमारा देश तभी स्वच्छ होगा, जब हम खुद को सुधारेंगे. हर बार सरकार को दोष देना ठीक नहीं. अगर, हम अपनी जिम्मेदारियों को सही से निभायें, तो हमारा देश जरूर स्वच्छ होगा. अपने आस-पड़ोस, मोहल्ले को हम साफ रखने लगें और हर कोई अपने आस-पास को साफ रखे, तब हमारा देश स्वच्छ होगा. आजकल सफाई अभियान बस अखबारों में आने का जरिया हो गया है.

सब अपनी तसवीर खिंचवाने की होड़ में लगे रहते हैं, अगर स्वच्छ भारत बनाना है तो शुरुआत खुद से करनी होगी और सबको सफाई के प्रति जागरूक करना होगा. इसके लिए समूह बना कर सभी अपने मोहल्ले की नियमित सफाई करें. हम अपना आस-पास साफ रखे तो देश स्वत: स्वच्छ हो जायेगा.

-पीयूष राज, दुमका

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola