सामंती निषेध!

Updated at : 12 Feb 2016 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
सामंती निषेध!

असल में तो स्त्री-पुरुष जीवन की गाड़ी के दो प्रमुख समान पहिये हैं और वेद शास्त्रों में भी साफ है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं. लेकिन महाराष्ट्र के शनि मंदिर और मुंबई की हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर निषेध से प्रबुद्ध जनता बेहद हैरान और […]

विज्ञापन
असल में तो स्त्री-पुरुष जीवन की गाड़ी के दो प्रमुख समान पहिये हैं और वेद शास्त्रों में भी साफ है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं. लेकिन महाराष्ट्र के शनि मंदिर और मुंबई की हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर निषेध से प्रबुद्ध जनता बेहद हैरान और शर्मिंदा हैं.
ऐसे सामंती निषेध मानवता पर घोर अन्याय और कलंक हैं, जो धर्मिक कट्टरवाद, रूढ़िवाद और अज्ञान के कारण ही हैं. इसके अलावा जाति, धर्म, रंग-रूप, लिंग, भाषा और क्षेत्र आदि पर भी दुर्भाग्य से देश और दुनिया में आज राजनीति जारी है. इससे पूर्ण सुख-शांति संभव ही नहीं है़
इस युग में भले ही मानव अंतरिक्ष में चांद और सितारों को बेशक छू चुका हो, मगर दुर्भाग्य से वह मानवता से आज बहुत दूर और नीचे ही है, जो कि आश्चर्य की बात है़ इसलिए आज उसे विज्ञान और तकनीक की जगह सही साहित्य और वेद जैसे वैज्ञानिक धर्म ग्रंथों के जरिये सभ्य और सुसंस्कृत होकर मानव बनने की अधिक जरूरत है़
-वेद मामूरपुर, दिल्ली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola