अब तो हमें रोक लो!

Updated at : 12 Feb 2016 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
अब तो हमें रोक लो!

आज देश के हर शहर में जनसंख्या दिन दोगुनी, रात चौगुनी बढ़ रही है. जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ लोगों के उपयोगी सामान भी बढ़ रहे हैं. इनसे कहीं न कहीं प्रदूषण भी बढ़ रहा है. आज शहर ही सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं और इसकी बड़ी वजह हैं वाहन. झारखंड राज्य के धनबाद जिले में जिस […]

विज्ञापन
आज देश के हर शहर में जनसंख्या दिन दोगुनी, रात चौगुनी बढ़ रही है. जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ लोगों के उपयोगी सामान भी बढ़ रहे हैं. इनसे कहीं न कहीं प्रदूषण भी बढ़ रहा है. आज शहर ही सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं और इसकी बड़ी वजह हैं वाहन. झारखंड राज्य के धनबाद जिले में जिस प्रकार पुरानी गाड़ियां प्रदूषण फैला रही हैं, वह वास्तव में चिंता का सबब बन रहा है.
शहर में अब भी 10 साल पुरानी गाड़ियां प्रवेश कर रही हैं, इन्हें ना कोई रोकने वाला ना ही कोई टोकने वाला… अगर शहर को वास्तव में प्रदूषण मुक्त बनाना है, तो सबसे पहले इन गाड़ियाें पर रोक लगानी होगी़ साथ ही सभी कागजात पूरी तरह ठीक होने पर ही प्रवेश देना चाहिए. इस प्रकार शहर को प्रदूषण से छुटकारा मिल सकता है साथ ही साथ जाम से निदान मिल सकता है!
-अक्षय कुमार चौबे, तोपचांची‚, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola