सिर्फ बीपीएल श्रेणी को मिले आरक्षण
Updated at : 06 Feb 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

भारत में सभी नागरिक को समान अधिकार मिला हैं. लेकिन, राजनीितक स्वार्थ के लिए समाज बंटता नजर आता है. सोचने की जरूरत है कि जब छात्र-छात्राओं को स्कूलों में समान शिक्षा दी जाती है, तो फिर नौकरी में वर्ग विशेष को छूट क्यों? फाॅर्म खरीदने तक भी यही हाल है. सवाल है कि क्या आरक्षित […]
विज्ञापन
भारत में सभी नागरिक को समान अधिकार मिला हैं. लेकिन, राजनीितक स्वार्थ के लिए समाज बंटता नजर आता है. सोचने की जरूरत है कि जब छात्र-छात्राओं को स्कूलों में समान शिक्षा दी जाती है, तो फिर नौकरी में वर्ग विशेष को छूट क्यों? फाॅर्म खरीदने तक भी यही हाल है.
सवाल है कि क्या आरक्षित वर्ग ही देश में गरीब हैं और सारे अमीर? अगर गरीबों को आगे लाना है, तो बीपीएल कार्डधारियों को आरक्षण देना चाहिए. आरक्षण लागू किये हुए ढाई दशक हो चुके हैं. फिर भी राजनीतिक कारणों से इसकी समीक्षा नहीं की जा रही है.
सबसे महत्वपूर्ण सवाल है कि क्या अब तक आरक्षित वर्ग सक्षम नहीं हो पाया है? और कितने वर्ष लगेंगे उन्हें सक्षम होने में? अगर यह वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल होता रहेगा, तो निश्चित रूप से विनाशकारी साबित होगा.
-मनसा राम महतो, सरायकेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




