आखिर हमारी उदारता का क्या लाभ?
Updated at : 05 Feb 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

अनुपम खेर को पाकिस्तानी वीजा न मिलने के समाचार ने पूरे देश को चौंका दिया. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकस्मात पाकिस्तान का दौरा कर सबको हैरत में डाल दिया था. उनके इस दौरे के नतीजे को पूरी दुनिया जानती है, लेकिन हर बार की तरह कोशिश तो यही थी कि दोनों मुल्कों […]
विज्ञापन
अनुपम खेर को पाकिस्तानी वीजा न मिलने के समाचार ने पूरे देश को चौंका दिया. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकस्मात पाकिस्तान का दौरा कर सबको हैरत में डाल दिया था. उनके इस दौरे के नतीजे को पूरी दुनिया जानती है, लेकिन हर बार की तरह कोशिश तो यही थी कि दोनों मुल्कों के बीच अमन का संदेश जाये और दोस्ती की नयी शुरुआत हो.
अदनान सामी को भी भारत ने नागरिकता दी. लेकिन भारत की इस उदारता पर सवाल उठता है कि हमारे देश के वरिष्ठ कलाकार अनुपम खेर को पाकिस्तान सरकार ने कराची लिटरेचर फेस्टिवल में सम्मिलित होने के लिए वीजा देने से इनकार क्यों किया? दुखद यह है कि पाकिस्तान की सरकार बराबर झूठ बोलती रही. लेकिन सवाल उठता है कि हमारी उदारता का क्या फायदा और हम इतने उदार कों हैं?
-अमित कु अंबष्ट, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




