दुष्कर्म व एसिड हमले की हो कड़ी सजा

Updated at : 05 Feb 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म व एसिड हमले की हो कड़ी सजा

दुष्कर्म व एसिड हमले के बाद पीड़िता की देह भले ही बची रह जाती हो, लेकिन उसकी आत्मा पूरी तरह से बोझिल हो जाती है. कानून में कुछ खामियां मौजूद होने की वजह से इन कुकृत्यों के अपराधी जमानत लेकर समाज को गंदा करने के लिए जेल से बाहर आ जाते हैं. सही मायने में […]

विज्ञापन
दुष्कर्म व एसिड हमले के बाद पीड़िता की देह भले ही बची रह जाती हो, लेकिन उसकी आत्मा पूरी तरह से बोझिल हो जाती है. कानून में कुछ खामियां मौजूद होने की वजह से इन कुकृत्यों के अपराधी जमानत लेकर समाज को गंदा करने के लिए जेल से बाहर आ जाते हैं. सही मायने में ऐसे किसी भी अपराध को कम जघन्य नहीं माना जाना चाहिए.
अभी हाल ही में मद्रास हाइकोर्ट ने सरकार को बलात्कारी को नपुंसक या बधिया बनाने पर विचार करने तक का सुझाव दिया है. लेकिन मान लें कि किसी बलात्कारी को यदि नपुंसक बनाने की ‘सजा’ मिल जाये, तो क्या वह जिंदगी भर नपुंसक बन कर घूमना सहन कर सकेगा और क्या उसके परिजन उसे अपने घर में रखना पसंद करेंगे? बेहतर होगा कि ऐसे अपराधों के लिए कठोर सजा का प्रावधान किया जाये, ताकि ऐसी घटनाएं थमें.
-ओम वर्मा, देवास
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola