भारत की ठंडी लावारिस लाशें

Updated at : 04 Feb 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
भारत की ठंडी लावारिस लाशें

भारत जहां आज महाशक्ति बनने के दौड़ में खड़ा है, वहीं दूसरी ओर एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि देश की राजधानी दिल्ली में आये दिन ठंड से कई लोगों की मृत्यु का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है़ पर इन लाशों के अंतिम संस्कार में चार लोग भी शामिल नहीं होते हैं, तो […]

विज्ञापन
भारत जहां आज महाशक्ति बनने के दौड़ में खड़ा है, वहीं दूसरी ओर एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि देश की राजधानी दिल्ली में आये दिन ठंड से कई लोगों की मृत्यु का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है़ पर इन लाशों के अंतिम संस्कार में चार लोग भी शामिल नहीं होते हैं, तो वहीं दादरी में अखलाक और हैदराबाद में रोहित वेमुला की मृत्यु पर जम कर राजनीति हाेती है. बड़े नेता अपने वोट बैंक की राजनीतिक परंपरा को इसके आगे बढ़ायें
गरीबों की दुर्दशा प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. हमारे देश की यह विडंबना है और गुमनाम, लावारिस लाशें सच्चाई है. कोई भी राजनेता इन लावारिस लाशों की अंतिम संस्कार में अपनी सहभागिता भी दर्ज नहीं कराते़ ऐसे ढकोसले जनप्रतिनिधियों को समाज की ऐसी समस्याओं के प्रति सचेत और जागरूक कराने की जरूरत है, जिससे वे समाज के प्रति संवेदनशील बने रहें़
-कन्हाई कु साव, भद्रेश्वर, हुगली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola