आरक्षण मुक्त भारत का सपना
Updated at : 03 Feb 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

संविधान बनने के इतने साल बाद भी हमारे देश में आरक्षण रूपी विषमताओं का जारी रहना अपने आप में एक विफलता है. निश्चित रूप से आरक्षण की समीक्षा की जानी चाहिए. आरक्षण को समाप्त किये बिना भारत कभी विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता. होना तो यह चाहिए कि सरकार सभी गरीब जनता को भोजन, वस्त्र, […]
विज्ञापन
संविधान बनने के इतने साल बाद भी हमारे देश में आरक्षण रूपी विषमताओं का जारी रहना अपने आप में एक विफलता है. निश्चित रूप से आरक्षण की समीक्षा की जानी चाहिए.
आरक्षण को समाप्त किये बिना भारत कभी विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता. होना तो यह चाहिए कि सरकार सभी गरीब जनता को भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा, स्वास्थ, सुरक्षा एवं रोजगार की गारंटी दे, न कि आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराये. आरक्षण से योग्य व्यक्तियों में विकृतियां आती हैं और अयोग्य व्यक्ति पदासीन होने के बावजूद हीन भावना की चपेट में रहता है.
इससे जातिवाद और धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा मिलता है. सरकार इतना तो कर ही सकती है कि पुरुषों को आरक्षण से मुक्त्त कर दे. बिना किसी जाति-धर्म के भेद-भाव रहित होकर सिर्फ महिलाओं को आरक्षण दे.
-मिलन कुमार, जोरी, चतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




