देश के खिलाफ बोलने से बचें अभिनेता

आज आये दिन कोई न कोई अभिनेता देश में असहिष्णुता के ऊपर कुछ भी बोल कर लोकप्रियता बढ़ाना चाहता है. चाहे वह हमारे शाहरुख खान हो या फिर आमिर खान. इस तरह की बातों से हमारे देश के सम्मान को नुकसान तो पहुंचता ही है, साथ ही देश के बाहर भी हमारे देश की छवि […]
आज आये दिन कोई न कोई अभिनेता देश में असहिष्णुता के ऊपर कुछ भी बोल कर लोकप्रियता बढ़ाना चाहता है. चाहे वह हमारे शाहरुख खान हो या फिर आमिर खान. इस तरह की बातों से हमारे देश के सम्मान को नुकसान तो पहुंचता ही है, साथ ही देश के बाहर भी हमारे देश की छवि खराब होती है.
ऐसा संभव है कि किसी देश में कुछ ऐसी चीजें हो सकती हैं, जो किसी को पसंद हो भी सकती है और नहीं भी. लेकिन, इसका मतलब यह तो नहीं कि इन सब बातों को हवा दी जाये. एक परिवार में भी ऐसा होता है कि आपस में कुछ मतभेद हों. लेकिन, समझदार उसी को कहते हैं, जो सबके साथ मिल कर चले.
यहां हमें ध्यान देने योग्य बात है कि इस इंडस्ट्री में उन लोगों की संख्या अब भी अधिक है, जिनके लिए देश आगे है. यह बात दिल को सुकून पहुंचानेवाली है.
– राकेश कुमार ओझा, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




