दिल्ली में नयी ताकत से आशा

Published at :09 Dec 2013 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में नयी ताकत से आशा

ताजा विधानसभा चुनाव नतीजों से यह साफ है कि यह जनता यानी आम आदमी की ऐतिहासिक जीत है. इससे सत्तारूढ़ कांग्रेस की आंखों की चौंध अब टूट जानी चाहिए. उधर दूसरी ओर, भाजपा और अन्य शासक दलों को भी इससे कुछ बड़ा सबक लेने की सख्त जरूरत है. अन्ना आंदोलन के रंग का असर अब […]

विज्ञापन

ताजा विधानसभा चुनाव नतीजों से यह साफ है कि यह जनता यानी आम आदमी की ऐतिहासिक जीत है. इससे सत्तारूढ़ कांग्रेस की आंखों की चौंध अब टूट जानी चाहिए. उधर दूसरी ओर, भाजपा और अन्य शासक दलों को भी इससे कुछ बड़ा सबक लेने की सख्त जरूरत है. अन्ना आंदोलन के रंग का असर अब साफ है, जो इस देश को अब जरूर हिला कर रख देगा.

इसे जागरूक जनता अच्छी तरह समझ चुकी है. नरेंद्र मोदी के आगे आने से भाजपा को कुछ ताकत जरूर मिली है. इसलिए अब कांग्रेस को भी अपनी डूबती नैया बचाने के लिए नये, पारदर्शी, सही व कल्याणकारी कार्यक्रम के साथ राहुल की जगह प्रियंका या किसी और अच्छे असरदार नेता को आगे लेकर ही अब आगे चलना होगा. अब केजरीवाल, मोदी और प्रियंका का मुकाबला ही जनता शायद देखना चाहती है.

वेद मामूरपुर, नरेला, दिल्ली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola