हादसों की वजह बनीं सड़कें
Updated at : 09 Jan 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

किसी भी राज्य या शहर का विकास व उन्नत होने का गवाह सड़कें भी बनती हैं, लेकिन रामगढ़ के इर्द-गिर्द बनी फोर लेन सड़कें हादसों की वजह बन चुकी है. शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता होगा, जब इस सड़क पर दो-चार सड़क हादसे नहीं होते. आम तौर पर फोर लेन सड़कें राहगीरों के लिए […]
विज्ञापन
किसी भी राज्य या शहर का विकास व उन्नत होने का गवाह सड़कें भी बनती हैं, लेकिन रामगढ़ के इर्द-गिर्द बनी फोर लेन सड़कें हादसों की वजह बन चुकी है. शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता होगा, जब इस सड़क पर दो-चार सड़क हादसे नहीं होते.
आम तौर पर फोर लेन सड़कें राहगीरों के लिए राह सुगम व आरामदायक बनाने के लिए बनाये जाते है, लेकिन यहां बनी सड़कों पर चलना लोगों के लिए कठिन है. या तो सड़कें तकनीकी तौर पर गलत हैं या फिर चलनेवालों से गलती हो रही है. वजह जो भी हो, लेकिन सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं.
फोर लेन सड़क निर्माण के समय से ही सड़क हादसे होने शुरू हुए और निर्माण पूर्ण होने के बाद तो काफी बढ़ गये. इन हादसों को कम करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आम आदमी को भी सचेत रहना होगा.
-संतोष सिन्हा, गोला रोड, रामगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




