प्लास्टिक पर रोक का फैसला सराहनीय
Updated at : 06 Jan 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ छावनी परिषद एक बार फिर पर्यावरण के दुश्मन माने-जानेवाले प्लास्टिक पर रोक की तैयारी में है. इसके लिए उसने प्रयोग करनेवालों पर सख्ती बरतने का भी निर्णय किया है, उसका यह फैसला सराहनीय है. इससे पहले भी शहर में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए परिषद की ओर से मुहिम चलायी गयी […]
विज्ञापन
रामगढ़ छावनी परिषद एक बार फिर पर्यावरण के दुश्मन माने-जानेवाले प्लास्टिक पर रोक की तैयारी में है. इसके लिए उसने प्रयोग करनेवालों पर सख्ती बरतने का भी निर्णय किया है, उसका यह फैसला सराहनीय है.
इससे पहले भी शहर में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए परिषद की ओर से मुहिम चलायी गयी थी. इसके तहत प्लास्टिक बेचनेवाले कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया था. उसके इस मुहिम के बाद शहर में खुले तौर पर प्लास्टिक की बिक्री व इस्तेमाल काफी हद तक कम हो गया था. परिषद की कार्रवाई धीमी पड़ते ही प्लास्टिक के प्रयोग का प्रचलन एक बार फिर बढ़ गया है.
यदि परिषद की ओर से इस फैसले पर साल-दो-साल तक अमल किया जाता है, तो इसमें कोई दो राय नहीं कि क्षेत्र में प्लास्टिक के पदार्थों के उपयोग पर लगाम लगेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा. हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए आगे आना चाहिए.
– संतोष सिन्हा, रामगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




