झुमरा एक्शन प्लान पर हो अमल

Updated at : 05 Jan 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
झुमरा एक्शन प्लान पर हो अमल

दो साल पहले झारखंड सरकार द्वारा बनायी गयी झुमरा एक्शन प्लान की गूंज पूरे देश को सुनाई दी थी. बावजूद इसके अभी तक इस पर अमल नहीं किया जा रहा है. इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने पहले ही पर्याप्त रािश आवंटित कर दी है, बावजूद इसके अभी तक काम शुरू नहीं किया […]

विज्ञापन
दो साल पहले झारखंड सरकार द्वारा बनायी गयी झुमरा एक्शन प्लान की गूंज पूरे देश को सुनाई दी थी. बावजूद इसके अभी तक इस पर अमल नहीं किया जा रहा है. इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने पहले ही पर्याप्त रािश आवंटित कर दी है, बावजूद इसके अभी तक काम शुरू नहीं किया जा सका है.
याद रहे योजना की घोषणा के समय कहा गया था कि नक्सल प्रभावित झुमरा पहाड़ के इर्द-गिर्द बसे गांवों में िवकास कार्य कराये जायेंगे. इससे यहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आयेगा. इससे गरीबी भी दूर होगी और लोग अपराध की ओर उन्मुख कम होंगे. सरकार की बेरुखी और कार्यकलाप से तो यही आभास होता है कि उसने इस योजना को गतालखाते में डाल कर छोड़ दिया है.
अत: सरकार से निवेदन है कि वह इस झुमरा एक्शन प्लान को जल्द ही अमल में लाये तािक इलाके के विकास का सपना सच हो.
– बैजनाथ प्रसाद महतो, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola