पाकिस्तान से शांति की उम्मीद?

Updated at : 05 Jan 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान से शांति की उम्मीद?

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारत शांति स्थापना की अपनी कोशिशों के बावज़ूद सीमा पार से गोलीबारी व आतंकी हमलों का शिकार होता आ रहा है. पठानकोट के स्थित सेना के एयरबेस पर आतंकी हमला इस बात को पुष्ट करता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का पनाहगाह है. वहां की सरकार, सेना […]

विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारत शांति स्थापना की अपनी कोशिशों के बावज़ूद सीमा पार से गोलीबारी व आतंकी हमलों का शिकार होता आ रहा है. पठानकोट के स्थित सेना के एयरबेस पर आतंकी हमला इस बात को पुष्ट करता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का पनाहगाह है. वहां की सरकार, सेना और कई धार्मिक संगठन भारत को जाति दुश्मन मानते हैं.
इससे वहां की आवाम भी परेशान ही होती होगी. जिस देश में बच्चों के एक बड़ा समूह के आतंकी हमले में मरने के बावज़ूद आतंकवादियों पर कड़ाई नहीं बरती जाती, उस देश से शांति की कामना बेमानी होगी. भारत को अब कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए. उपहार व वार्ता के दौर बंद कर देने चाहिए. इस्लामाबाद नयी दिल्ली से कतई अच्छा संपर्क नहीं चाहता.
– मनोज आजिज, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola