देश की झुग्गियां और विकास

दिल्ली की शकुरबस्ती में झुग्गियों को हटाने को लेकर हुए विवाद ने शहरों के उस विकराल समस्या के तरफ लोगों का ध्यान एक बार फिर से खींचा है, जिसके बारे में टीवी चैनलों पर बहस तब गरमा जाती है, जब वातावरण का तापमान गिरता है. एक तरफ इस मुद्दे को भुना कर राजनीतिक पार्टियां अपनी […]
दिल्ली की शकुरबस्ती में झुग्गियों को हटाने को लेकर हुए विवाद ने शहरों के उस विकराल समस्या के तरफ लोगों का ध्यान एक बार फिर से खींचा है, जिसके बारे में टीवी चैनलों पर बहस तब गरमा जाती है, जब वातावरण का तापमान गिरता है. एक तरफ इस मुद्दे को भुना कर राजनीतिक पार्टियां अपनी रोटियों को सेंकने में लगी हैं. वहीं, देश की खोखली विकास गाथा और असफल नीतियों पर से पर्दा उठा रही है.
आज हमें लगता है कि हमने भौतिक दुनिया में खुद को विकसित कर लिया है. इसका मतलब यह कि हमने अपने लोगों को उनके मूलभूत संसाधनों से जोड़ दिया है. जब पता चलता है कि देश की चार करोड़ से ज्यादा झुग्गियों मे रहने को मजबूर हैं, तो विकास के सभी मापदंड झूठे से लगने लगते हैं.
-शुभम श्रीवास्तव, गाजीपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




