सड़क हैं या मौत के कुएं

Updated at : 24 Dec 2015 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हैं या मौत के कुएं

आज चारो तरफ जोर-शोर से चर्चा की जा रही है कि जमशेदपुर में मानगो का विकास तेजी से हो रहा है. अगर इस विकास पैमाना तय करना हो, तो चूनाशाह, जो गांधी मैदान के पूरब तरफ है, कोई आ कर देख ले. यहां पर हालत यह है कि स्थानीय लोग रास्ते पर गिर-पड़ कर अपने […]

विज्ञापन
आज चारो तरफ जोर-शोर से चर्चा की जा रही है कि जमशेदपुर में मानगो का विकास तेजी से हो रहा है. अगर इस विकास पैमाना तय करना हो, तो चूनाशाह, जो गांधी मैदान के पूरब तरफ है, कोई आ कर देख ले.
यहां पर हालत यह है कि स्थानीय लोग रास्ते पर गिर-पड़ कर अपने हाथ-पैर तक तुड़वा चुके हैं. कभी-कभी तो ऐसा आभास होने लगता है कि यहां आदमी नहीं किसी और ग्रह के लोग रहते हैं, जिन्हें शायद रास्ते की जरूरत ही नहीं पड़ती.
मेरी फरियाद है कि चूनाशाह कॉलोनी के स्थानीय लोगों कि फरियाद संबंधित अधिकारियों, चाहे वह मानगो का निकाय हो या इस क्षेत्र के एमएलए या एमपी हों, इस क्षेत्र पर भी अपनी कृपा दृष्टि डालें और यहां के रास्तों को कम-से-कम इस हद तक मरम्मत करा दें कि इन पर चला जा सके.
-इए खान, चूनाशाह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola