सचिन व क्रिकेट को इतना महत्व क्यों?

Published at :30 Nov 2013 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
सचिन व क्रिकेट को इतना महत्व क्यों?

सचिन तेंडुलकर के अंतिम टेस्ट से संबंधित समाचार और संपादकीय, आम जनता के बीच चर्चा एवं अंतत: भावनाओं का संप्रेषण हर जगह छाये रहे. सचिन को एक खिलाड़ी से अधिक, भगवान के समतुल्य दर्जा दे दिया गया. पर शायद ही कोई इस सवाल का जवाब दे पाये कि सचिन ने 24 साल तक क्रिकेट खेलकर […]

विज्ञापन

सचिन तेंडुलकर के अंतिम टेस्ट से संबंधित समाचार और संपादकीय, आम जनता के बीच चर्चा एवं अंतत: भावनाओं का संप्रेषण हर जगह छाये रहे. सचिन को एक खिलाड़ी से अधिक, भगवान के समतुल्य दर्जा दे दिया गया. पर शायद ही कोई इस सवाल का जवाब दे पाये कि सचिन ने 24 साल तक क्रिकेट खेलकर देश के लिए आखिर क्या कर दिया कि हम उन्हें हद से ज्यादा महत्व देने लगे.

अब तक निश्चित ही उन्होंने क्रिकेट से अत्यधिक सम्मान और धन प्राप्त किया है. लेकिन देश को उन्होंने क्या दिया? इसके विपरीत देश को उनसे और उनके क्रिकेट से नुकसान ही हुआ है. क्रिकेट में अत्यधिक समय नष्ट होने के कारण अमेरिका और अन्य देश इसे महत्व नहीं देते. एक लिहाज से देखें, तो सचिन के खेल ने कई छात्रों की पढ़ाई बरबाद करायी व कार्यालयों की कार्यक्षमता घटायी.

रवि कुमार, टुंगरी, चाईबासा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola