हर पहलू पर गौर करे मीडिया

Published at :29 Nov 2013 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
हर पहलू पर गौर करे मीडिया

गाजियाबाद की सीबीआइ अदालत द्वारा आरु षि-हेमराज हत्याकांड पर फैसला सुनाने से लेकर सजा के एलान तक ऐसा लगा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एक समानांतर अदालत चला रहा है. हर चैनल पर कुछ लोग अपनी राय ऐसे दे रहे थे, मानो उन्हें सब कुछ मालूम था और वही देश के सबसे भरोसेमंद इनसान हैं. यह सवाल […]

विज्ञापन

गाजियाबाद की सीबीआइ अदालत द्वारा आरु षि-हेमराज हत्याकांड पर फैसला सुनाने से लेकर सजा के एलान तक ऐसा लगा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एक समानांतर अदालत चला रहा है. हर चैनल पर कुछ लोग अपनी राय ऐसे दे रहे थे, मानो उन्हें सब कुछ मालूम था और वही देश के सबसे भरोसेमंद इनसान हैं. यह सवाल बार-बार उठाया गया कि बेटी का कत्ल मां-बाप कैसे कर सकते हैं?

लेकिन हेमराज की हत्या और उसके परिवार की माली हालत पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने कोई सुधि नहीं ली. कृष्णा और राजकुमार के बयान लेने के लिए उन पर जो जुल्म ढाये गये, उसकी परवाह भी नहीं की गयी. डॉक्टर दंपती को अपने किये की सजा तो मिली, पर हेमराज के घरवालों का गुजारा कैसे चलेगा, इस बाबत भी कुछ कदम उठाये जाते, तो कितना अच्छा होता! देश के नेताओं और मीडिया, दोनों को इन विषयों पर सोचना चाहिए.
शाजिया खान, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola