बेमिसाल सचिन, तुझे सलाम

अब जब सचिन तेंदुलकर क्रि केट की सभी विधाओं से दूर होंगे, तो खेल-प्रेमियों को उनकी याद जरूर आयेगी. उनके बेहतरीन शॉट अक्सर हमारी आंखों के सामने होंगे. मीडिया में सचिन के कारनामों की चर्चा तो होगी, लेकिन सारी बातें अतीत की होंगी. अब सचिन की तरफ से नये कीर्तिमान बनने बंद हो जायेंगे. उनकी […]
अब जब सचिन तेंदुलकर क्रि केट की सभी विधाओं से दूर होंगे, तो खेल-प्रेमियों को उनकी याद जरूर आयेगी. उनके बेहतरीन शॉट अक्सर हमारी आंखों के सामने होंगे. मीडिया में सचिन के कारनामों की चर्चा तो होगी, लेकिन सारी बातें अतीत की होंगी.
अब सचिन की तरफ से नये कीर्तिमान बनने बंद हो जायेंगे. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि जब वह आखिरी टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करने वानखेड़े मैदान में उतरे, तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया और पूरी भारतीय टीम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दे रही थी. विदाई के वक्त सचिन ने जो भावुक भाषण दिया उससे उनके प्रशंसकों की आंखें नम हो गयीं. पूरे देश की नजर उस दिन सचिन पर थी. सचिन भले ही क्रिकेट के मैदान में अब नजर नहीं आयेंगे, लेकिन वह हमेशा ही हमारे दिल में बसे रहेंगे. अब शायद ही सचिन जैसा कोई क्रिकेटर बन पायेगा.
सोनी, बरियातू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










