कानून का यह दोहरापन किसलिए?

Published at :16 Nov 2013 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
कानून का यह दोहरापन किसलिए?

हमेशा ऐसा देखा जाता है कि बड़े राजनेता जेल जाने के तुरंत बाद बीमार पड़ जाते हैं. इसके बाद उन्हें तुरंत किसी बड़े अस्पताल में भरती कर दिया जाता है, जहां उन्हें घर जैसी सारी सुविधाएं मिलने लगती हैं. क्या इस तरह हमारे कानून का मजाक नहीं उड़ाया जाता है? अभी कुछ दिनों पहले संजय […]

विज्ञापन

हमेशा ऐसा देखा जाता है कि बड़े राजनेता जेल जाने के तुरंत बाद बीमार पड़ जाते हैं. इसके बाद उन्हें तुरंत किसी बड़े अस्पताल में भरती कर दिया जाता है, जहां उन्हें घर जैसी सारी सुविधाएं मिलने लगती हैं.

क्या इस तरह हमारे कानून का मजाक नहीं उड़ाया जाता है? अभी कुछ दिनों पहले संजय दत्त को बीमारी के आधार पर कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर जाने की छुट्टी मिली थी. क्या किसी आम आदमी को भी ऐसे ही बीमारी के आधार पर जेल से बाहर जाने की इजाजत मिल जाती है? नहीं. हमारे देश में तो मामले चलते रहते हैं और लोग जेल में सड़ते रहते हैं.

कई बेगुनाहों की जिंदगी तो जेल में सिर्फ इसलिए कट जाती है, क्योंकि उन्हें कोई बेहतर वकील नहीं मिलता और साक्ष्य उनके खिलाफ मोड़ दिये जाते हैं. ऐसे में हमारी न्याय व्यवस्था में यह दोहरापन क्यों और कब तक? दीपक कुमार सिंह, हजारीबाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola