दाल ने हालत कर दी पतली
Updated at : 05 Nov 2015 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से दाल आम आदमी की थाली से गायब हो गयी है. पहले प्याज ने रुलाया, अब दाल-रोटी पर भी आफत है. दाल भारतीय भोजन की प्रमुख सामग्री है. राष्ट्रीय स्तर पर दाल की पैदावार की कमी के कारण इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं. हालांकि, केंद्र ने राज्य सरकारों की […]
विज्ञापन
लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से दाल आम आदमी की थाली से गायब हो गयी है. पहले प्याज ने रुलाया, अब दाल-रोटी पर भी आफत है. दाल भारतीय भोजन की प्रमुख सामग्री है. राष्ट्रीय स्तर पर दाल की पैदावार की कमी के कारण इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं. हालांकि, केंद्र ने राज्य सरकारों की मदद से जमाखोरों के गोदामों पर छापे मारे और दाल उत्पादक देशों से आयात किया.
इससे कुछ राज्यों में इसकी कीमतों में कुछ नरमी आयी है. फिर भी यह आम आदमी की पहुंच से दूर ही है. सबसे बड़ी बात यह है कि दाल की वजह से देश के किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तो यह कि सामान्य से कम बारिश होने की वजह से दलहन फसलें बरबाद हो रही हैं. दूसरा यह कि उन्हें ऊंचे दामों पर बाजार से दाल खरीदनी पड़ रही है. इस विकट स्थिति से निबटने को सरकार को सार्थक प्रयास करने होंगे.
-प्रताप तिवारी, सारठ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




