बिना काम के दाम की लालसा?

इस समय चुनावी माहौल के बीच बिहार में जिस प्रकार की राजनीति हो रही है, ऐसी राजनीति पूरी दुनिया में कहीं नहीं हुई होगी. चुनावी घमासान के बीच नेता बातों के नायाब उदाहरण पेश कर रहे हैं. हर दल का नेता जनता को अपने जुमलों से लुभाने का प्रयास कर रहा है. राजनीतिक अनिश्चितता के […]
इस समय चुनावी माहौल के बीच बिहार में जिस प्रकार की राजनीति हो रही है, ऐसी राजनीति पूरी दुनिया में कहीं नहीं हुई होगी. चुनावी घमासान के बीच नेता बातों के नायाब उदाहरण पेश कर रहे हैं. हर दल का नेता जनता को अपने जुमलों से लुभाने का प्रयास कर रहा है. राजनीतिक अनिश्चितता के बीच अनेकानेक वायदे किये जा रहे हैं.
कोई दल युवाओं को खुश करने का प्रयास कर रहा है, तो कोई किसानों को लुभाने में लगा है. इस बीच, बिहार की जनता किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में चुपचाप तमाशा देख रही है. वह राजनीतिक रैलियों में नेताओं के रेला को देख रही और यह भी देख रही है कि लोग कुर्सी को पाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं. लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर राजनेता काम के बिना ही लाभ पाने के लिए क्यों लालायित हैं? जनता को तो काम चाहिए.
-संघर्ष यादव गोलू, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




