आस्था की आड़ में चंदा वसूली गलत

Updated at : 27 Oct 2015 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
आस्था की आड़ में चंदा वसूली गलत

हमारा समाज आस्था प्रधान है, लेकिन कुछ धार्मिक लोग ही आस्था पर प्रहार करते नजर आते हैं. जब भी सामूहिक तौर पर पूजा-अर्चना अथवा किसी धार्मिक अनुष्ठान का समय आता है, तो उसके आयोजक सड़कों और गलियों में चंदा वसूलते नजर आते हैं. दुख तो तब होता है, जब लोग चंदा के नाम पर लोगों […]

विज्ञापन
हमारा समाज आस्था प्रधान है, लेकिन कुछ धार्मिक लोग ही आस्था पर प्रहार करते नजर आते हैं. जब भी सामूहिक तौर पर पूजा-अर्चना अथवा किसी धार्मिक अनुष्ठान का समय आता है, तो उसके आयोजक सड़कों और गलियों में चंदा वसूलते नजर आते हैं. दुख तो तब होता है, जब लोग चंदा के नाम पर लोगों से जोर-जबरदस्ती करते नजर आते हैं.
देश में अभी एक बड़े धार्मिक अनुष्ठान का समापन ही हुआ है कि आयोजक अभी से ही दूसरे और तीसरे अनुष्ठान की तैयारी में जुट गये हैं. युवकों का समूह बाजारों की दुकानों और मोहल्लों के मकानों से अलग-अलग टोलियों में चंदा वसूलने निकलते हैं. चंदा वसूलनेवालों के व्यवहार से लोग की भावना आहत होती है. यहां तक कि लोग मार-पीट करने से भी बाज नहीं आते. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हर किसी का सहयोग अपेक्षणीय है, लेकिन जोर-जबरदस्ती के साथ किसी से सहयोग लेना भी गलत है.
– अनुपम सिन्हा, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola