सत्ता तले दम तोड़ रही सहिष्णुता
Updated at : 24 Oct 2015 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

आज देश का माहौल बिगड़ रहा है. धार्मिक आस्था के नाम पर नफरत की गंदी राजनीति की जा रही है. हर ओर अफवाहें फैल रही हैं. अफवाहों पर देश में भाईचारे का तानाबाना टूट रहा है और लोग एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गये हैं. आज राजनीति में भ्रष्टाचार से ज्यादा सांप्रदायिकता के पैर […]
विज्ञापन
आज देश का माहौल बिगड़ रहा है. धार्मिक आस्था के नाम पर नफरत की गंदी राजनीति की जा रही है. हर ओर अफवाहें फैल रही हैं. अफवाहों पर देश में भाईचारे का तानाबाना टूट रहा है और लोग एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गये हैं. आज राजनीति में भ्रष्टाचार से ज्यादा सांप्रदायिकता के पैर बढ़ने लगे हैं.
मजहब के नाम पर कत्लेआम हो रहा है और सियासतदां उसे अपनी-अपनी तरह से भुनाने में लगे हैं. दंगे में मारे जानेवालों की जान की बोली लगायी जा रही है.
लोगों की जान जा रही है, किसी का सुहाग उजड़ रहा है और किसी के घर का इकलौता चिराग बुझ रहा है, इसकी परवाह किसी को नहीं है. सभी को बस सत्ता पाने की परवाह है. फिलहाल, तो ऐसा ही लगता है कि सत्ता की नींव में सहिष्णुता अपना दम तोड़ रही है.
– अमृत कुमार, डकरा, खलारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




