नये शिक्षकों का भी सर्टिफिकेट जमा हो

Updated at : 07 Oct 2015 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
नये शिक्षकों का भी सर्टिफिकेट जमा हो

शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया में फर्जी सर्टिफिकेट का पाया जाना गंभीर मामला हैं. इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान टेट पास का प्रमाण पत्र जमा करा लेना अच्छी पहल है. लेकिन इसके पहले शिक्षकों की हुई नियुक्ति में कई अभ्यर्थी […]

विज्ञापन
शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया में फर्जी सर्टिफिकेट का पाया जाना गंभीर मामला हैं. इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान टेट पास का प्रमाण पत्र जमा करा लेना अच्छी पहल है. लेकिन इसके पहले शिक्षकों की हुई नियुक्ति में कई अभ्यर्थी अनेक जिलों से आवेदन किये हुए थे.
गृह जिला में चयनित होने के बाद उन्होंने घर से नजदीक वाले स्कूलों में ज्वाइन कर लिया. बाकी के जिलों में उनकी सीटें खाली ही रह गयीं. विभाग को चाहिए कि प्रथम चरण में नवनियुक्त शिक्षकों का भी टेट प्रमाण पत्र जमा करा ले, ताकि वे दोबारा किसी अन्य जिले में आयोजित काउंसलिंग में शामिल न हो सकें.
आराधना, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola