देश को तोड़ने नहीं, जोड़ने की है जरूरत

Published at :26 Sep 2015 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
देश को तोड़ने नहीं, जोड़ने की है जरूरत

वर्तमान समय में देश की राजनीति इतनी भ्रष्ट हो गयी है कि राजनेताओं को देश को बांटने के सिवा कोई अन्य मुद्दा ही नहीं दिखता. कभी वे अलग राज्य के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, तो कभी जाति और धर्म के नाम पर. जिस देश में लोग बिना खाये सो जा रहे हों, कुपोषण […]

विज्ञापन
वर्तमान समय में देश की राजनीति इतनी भ्रष्ट हो गयी है कि राजनेताओं को देश को बांटने के सिवा कोई अन्य मुद्दा ही नहीं दिखता. कभी वे अलग राज्य के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, तो कभी जाति और धर्म के नाम पर. जिस देश में लोग बिना खाये सो जा रहे हों, कुपोषण का शिकार हो रहे हों, लड़कियां घर से निकलने पर भी डर रही हो, उस देश में ऐसे मुद्दों पर राजनीति करना मात्र मूर्खता ही कही जा सकती है. आज से पांच-छह सौ साल पहले यूरोप जिस अंधविश्वास दंभ एवं धार्मिक बर्बरता के युग में जी रहा था.
उस युग को आज अपने देश को घसीटने की पूरी कोशिश की जा रही है. जिन गलतियों से हम अभी तक त्रस्त थे, उन्हीं को दोहराया जा रहा है. धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर जो झगड़े हो रहे हैं. आज जरूरत देश को तोड़ने की नहीं, बल्कि जोड़ने की दरकार है.
– मनोरथ सेन, जामताड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola