योग्य पारा शिक्षकों का क्या होगा?
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2015 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

सरकार राज्य के स्कूलों में जिन मानदंडों पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चला रही है, उससे यहां के योग्य पारा शिक्षकों का भला होनेवाला नहीं है. सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मैट्रिक और इंटर प्रशिक्षित शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर मेधा सूची तैयार की जा रही है, लेकिन राज्य के स्कूलों में […]
विज्ञापन
सरकार राज्य के स्कूलों में जिन मानदंडों पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चला रही है, उससे यहां के योग्य पारा शिक्षकों का भला होनेवाला नहीं है. सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मैट्रिक और इंटर प्रशिक्षित शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर मेधा सूची तैयार की जा रही है, लेकिन राज्य के स्कूलों में अनेक ऐसे पारा शिक्षक हैं, जो एमए बीएड करने के बाद टेट परीक्षा में भी उत्तीर्ण हुए हैं. ऐसे योग्य शिक्षकों को मेधा सूची में स्थान नहीं दिया जा रहा है.
यह कहां का न्याय है कि कम योग्यताधारियों को शिक्षक बना दिया जाये और उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों को पारा शिक्षक के रूप में ही धूल फांकने के लिए मजबूर किया जा रहा है. क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को योग्य शिक्षकों पर नजर नहीं जाती? क्या टेट पास उच्च योग्यताधारी पारा शिक्षकों की कभी नियुक्ति नहीं हो पायेगी?
– विकास कुमार सिंह, चतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




