यहां तो परंपरा ही बन गयी हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2015 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

हड़ताल मानो झारखंड की परंपरा और नियति बन गयी है. कभी किसी विभाग के कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जाती है, तो कभी किसी विभाग की ओर से. यह सभी जानते हैं कि हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं है. अभी हाल ही में राज्य के पारा शिक्षक अपने वेतनमान […]
विज्ञापन
हड़ताल मानो झारखंड की परंपरा और नियति बन गयी है. कभी किसी विभाग के कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जाती है, तो कभी किसी विभाग की ओर से. यह सभी जानते हैं कि हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं है.
अभी हाल ही में राज्य के पारा शिक्षक अपने वेतनमान को लेकर हड़ताल पर थे, अब बिजली विभाग के सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर हैं. शिक्षकों की हड़ताल से जहां स्कूली शिक्षा बाधित हो रही थी, तो बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही है.
किसी भी मांग का समाधान द्विपक्षीय वार्ता के जरिये निकाला जा सकता है, लेकिन वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में से कोई एक मानने को तैयार ही नहीं होता. इस बीच, आम जनता को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करे? इसके प्रति सरकार को गंभीरता से विचार करना होगा.
– अनुपमा सिन्हा, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




