अशांत वातावरण में शांति की खोज

Published at :23 Sep 2015 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
अशांत वातावरण में शांति की खोज

शांति हर किसी को प्यारी लगती है. कोई भी व्यक्ति अशांत वातावरण में प्रगति की कल्पना ही नहीं कर सकता. जीवन में शांति की तलाश में आदमी पूरा जीवन नष्ट कर देता है, फिर भी उसे वह चीज नहीं मिलती. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आज आदमी खुद-ब-खुद शांति से दूर होता चला […]

विज्ञापन

शांति हर किसी को प्यारी लगती है. कोई भी व्यक्ति अशांत वातावरण में प्रगति की कल्पना ही नहीं कर सकता. जीवन में शांति की तलाश में आदमी पूरा जीवन नष्ट कर देता है, फिर भी उसे वह चीज नहीं मिलती.

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आज आदमी खुद-ब-खुद शांति से दूर होता चला जा रहा है. चारों तरफ फैले बाजारवाद और आधुनिकीकरण ने शांति को हमसे और भी दूर कर दिया है. स्वार्थ और घृणा ने मानव समाज को विखंडित कर दिया है.

यूं तो विश्व शांति का संदेश हर युग और हर दौर में दिया जाता है, लेकिन इसको अमल में लानेवालों की संख्या बेहद कम है. आज कई लोगों का मानना है कि विश्व शांति को साम्राज्यवादी आर्थिक और राजनीतिक चाल से सबसे अधिक खतरा है. सभी मानते हैं कि शांति जरूरी है, पर कोई ठोस पहल नहीं करता. आतंकवाद ऐसी ही एक समस्या है.

– मनीष सिंह, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola