भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल

Published at :15 Sep 2015 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल

मैं प्रभात खबर के माध्यम से मुख्यमंत्री रघुवर दास जी का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं. लोहरदगा आगमन पर दिये गये भाषण की खबरें अखबारों में पढ़ीं, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे भ्रष्टाचार से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे. जिले में करीब चार करोड़ की लागत से शंख नदी पर निर्माणाधीन पुल बनते-बनते […]

विज्ञापन
मैं प्रभात खबर के माध्यम से मुख्यमंत्री रघुवर दास जी का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं. लोहरदगा आगमन पर दिये गये भाषण की खबरें अखबारों में पढ़ीं, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे भ्रष्टाचार से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे. जिले में करीब चार करोड़ की लागत से शंख नदी पर निर्माणाधीन पुल बनते-बनते जमीन में धंस गया. इस पर सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं की जा सकी है.
मुख्यमंत्री महोदय को यह बताना चाहता हूं कि यह पुल भ्रष्टाचार की ही भेंट चढ़ा है. यदि सरकारी अधिकारी इस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, तो भविष्य में भी ऐसे निर्माण कार्य धराशायी होते रहेंगे. अत: मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह है कि वे इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का कष्ट करें.
झरी उरांव, लोहरदगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola