किसी समस्या का हल नहीं है हड़ताल

Published at :12 Sep 2015 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
किसी समस्या का हल नहीं है हड़ताल

हड़ताल, अपनी मांग मनवाने की पुरानी प्रथा रही है. वेतन नहीं मिला तो हड़ताल. मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल. शिक्षक ने छात्र को पीटा तो हड़ताल. बात-बात पर हड़ताल करना मानो देश की परंपरा बन चुकी है. और तो और, जिन पर देश चलाने की जिम्मेदारी है, वे भी हड़ताल को समस्या समाधान करने […]

विज्ञापन
हड़ताल, अपनी मांग मनवाने की पुरानी प्रथा रही है. वेतन नहीं मिला तो हड़ताल. मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल. शिक्षक ने छात्र को पीटा तो हड़ताल. बात-बात पर हड़ताल करना मानो देश की परंपरा बन चुकी है.
और तो और, जिन पर देश चलाने की जिम्मेदारी है, वे भी हड़ताल को समस्या समाधान करने का जरिया मानते हैं. कभी राज्य में हड़ताल, तो कभी राष्ट्रव्यापी हड़ताल. भले ही हड़ताल जनहित को ध्यान में रख कर होती हो, पर इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है.
हड़ताल के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत आम आदमी को होती है. आने-जाने लेकर, रोजमर्रा के काम निबटाने में हमारे पसीने छूट जाते हैं. उनकी हालत तो दयनीय हो जाती है, जो रोजाना मजूरी करके अपना गुजारा करते हैं. वैसे इस परेशानी का हल तो हालिया राजनैतिक माहौल में नहीं दिखता.
-आनंद कानू, सिलीगुड़ी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola