स्थानीयता के मुद्दे को दबने न दे मीडिया

Published at :12 Oct 2013 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीयता के मुद्दे को दबने न दे मीडिया

अलग राज्य बनते ही झारखंड में स्थानीय नीति बन जानी चाहिए थी, लेकिन पिछले 13 सालों में कई सरकारें बनीं पर किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और जिसने लिया भी उसे अपनी कुरसी तक गंवानी पड़ी. क्या इसी डर से कोई मुख्यमंत्री स्थानीयता के मुद्दे पर अपना हाथ नहीं डालना चाहता है? क्या […]

विज्ञापन

अलग राज्य बनते ही झारखंड में स्थानीय नीति बन जानी चाहिए थी, लेकिन पिछले 13 सालों में कई सरकारें बनीं पर किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और जिसने लिया भी उसे अपनी कुरसी तक गंवानी पड़ी. क्या इसी डर से कोई मुख्यमंत्री स्थानीयता के मुद्दे पर अपना हाथ नहीं डालना चाहता है? क्या वोट बैंक की राजनीति ने यहां के नेताओं को पूरी तरह से बांध दिया है?

कारण जो भी हो, लेकिन कुछ नेताओं का कुरसी का लालच झारखंड के मूलवासियों के लिए जहर साबित हो रहा है. राज्य सरकार की नौकरियों में (समान्य वर्ग के अंतर्गत) अधिकतर दूसरे राज्य के लोग बहाल हो रहे हैं. अगर इस मामले में आंकड़ा निकाल कर देखा जाये, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे. जो भी हो, मीडिया को एक बार फिर स्थानीयता को लेकर जोरदार तरीके से सरकार पर दबाव बनाना चाहिए.

हरिश्चंद्र कुमार, डंडार कलां, पांकी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola