राज्यों के टुकड़े करने से फायदा किसे?

Published at :11 Oct 2013 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यों के टुकड़े करने से फायदा किसे?

कहते हैं कि एकता में बड़ी ताकत होती है. हमारे देश में कितनी एकता है, यह बात समझने में देर नहीं लगनी चाहिए. हम अपने ही देश के टुकड़े क्यों कर रहे हैं? जाहिर-सी बात है कि इसके पीछे राजनीति ही सबसे बड़ा कारण है क्योंकि अलग राज्य की मांग के लिए हम आम जनता […]

विज्ञापन

कहते हैं कि एकता में बड़ी ताकत होती है. हमारे देश में कितनी एकता है, यह बात समझने में देर नहीं लगनी चाहिए. हम अपने ही देश के टुकड़े क्यों कर रहे हैं? जाहिर-सी बात है कि इसके पीछे राजनीति ही सबसे बड़ा कारण है क्योंकि अलग राज्य की मांग के लिए हम आम जनता को प्रदर्शन करते कभी-कभार ही देखते हैं. राज्यों को बांटने के लिए राजनेता ही उतावले दिखते हैं.

वे ही जनता को बरगला कर अपनी मांग के समर्थन में हिंसा, आगजनी और प्रदर्शन करते हैं. आज तक राज्यों के टुकड़े कर जितने भी अलग राज्य बने, उनसे किसका भला हुआ. सही मायने में नेताओं की बिरादरी को ही इसका फायदा होता है. नये बने राज्यों को देख लीजिए. अलग राज्य बनने के बाद वहां की जनता की स्थिति जस की तस है, लेकिन साइकिल पर घूमने वाले तब के छुटभैये नेता स्कॉर्पियो से घूमने लगे हैं.

पालुराम हेंब्रम, सालगाझारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola