दूसरों को भी मिले आरक्षण का लाभ

Published at :21 Jul 2015 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरों को भी मिले आरक्षण का लाभ

हमारा समाज लगातार खंडित होकर राजनीति का शिकार होता जा रहा है. साथ ही, इसका स्वरूप भी बदलता जा रहा है. सामाजिक विकास के लिए संविधान में आरक्षण का प्रयोजन किया गया है, लेकिन इसे जितनी सफलता मिलनी चाहिए, वैसी मिली नहीं. इसका दायरा भी राजनीतिक नफा-नुकसान के हिसाब से बढ़ाया जाता रहा है, लेकिन […]

विज्ञापन
हमारा समाज लगातार खंडित होकर राजनीति का शिकार होता जा रहा है. साथ ही, इसका स्वरूप भी बदलता जा रहा है. सामाजिक विकास के लिए संविधान में आरक्षण का प्रयोजन किया गया है, लेकिन इसे जितनी सफलता मिलनी चाहिए, वैसी मिली नहीं.
इसका दायरा भी राजनीतिक नफा-नुकसान के हिसाब से बढ़ाया जाता रहा है, लेकिन समाज का विकास के बदले ह्रास होता जा रहा है.
यदि आरक्षण का लाभ समाज को देना है, तो विकास के लिए दिया जाये, न कि विनाश के लिए इसका उपयोग किया जाये. आरक्षण जिसे मिल रहा है, इसका उपयोग लगातार वही कर रहा है. दूसरों को लाभ देने का मौका ही नहीं छोड़ रहे. ऐसा भी नहीं है कि समाज में अन्य लोगों को आरक्षण की दरकार नहीं है, लेकिन राजनीति की वजह से दूसरे लोगों को इसका लाभ ही नहीं मिल रहा है.
अरविंद शर्मा, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola