टाटा से मुगलसराय तक चले रेलगाड़ी

Published at :21 Jul 2015 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा से मुगलसराय तक चले रेलगाड़ी

संपादक महोदय, रेलवे की ओर से रोज नयी-नयी रेलगाड़ियों के खुलने और चलने का समय और ठहराव की शुरुआत की जा रही है. एक नयी ट्रेन रांची से आरा, बक्सर होते हुए मुगलसराय तक शुरू की गयी है. ऐसी स्थिति में अब टाटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को मुगलसराय तक करने की मांग उठ रही है. इससे […]

विज्ञापन
संपादक महोदय, रेलवे की ओर से रोज नयी-नयी रेलगाड़ियों के खुलने और चलने का समय और ठहराव की शुरुआत की जा रही है. एक नयी ट्रेन रांची से आरा, बक्सर होते हुए मुगलसराय तक शुरू की गयी है.
ऐसी स्थिति में अब टाटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन को मुगलसराय तक करने की मांग उठ रही है. इससे पहले इस ट्रेन में पटना से मुगलसराय जाने के लिए एक अलग से बोगी की व्यवस्था की जाती थी, जिसे पटना में दिल्ली की एक्सप्रेस ट्रेनों में जोड़ दिया जाता था.
इसी तरह एक बोगी मुगलसराय से टाटा की होती थी. अब तो यह सुविधा भी लोगों को नहीं मिल रही है. रेल मंत्री सुरेश प्रभु से सादर आग्रह है कि वे टाटा और इसके आसपास के लोगों के लिए टाटा से मुगलसराय के लिए सीधी रेलगाड़ी संचालित किया जाये, ताकि लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में सुविधा हो.
हाजी जमालुद्दीन, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola